(1) 'श' व्यंजन का उच्चारण स्थान कौन सा है।
≫ - तालु ।
(2) 'व' वर्ण का उच्चारण स्थान कौन सा है ।
≫ - दन्त + ओष्ठ ।
(3) 'ड.' का उच्चारण स्थान क्या है।
≫ - कण्ठ ।
(4) 'क' वर्ण उच्चारण की दृष्टि से क्या है।
≫ - कंठ्य ।
(5) वर्ग के द्वितीय व चतुर्थ व्यंजन क्या कहलाते है।
≫ - महाप्राण ।
(6) 'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान है।
≫ - कंठतालु ।
(7) 'घ' का उच्चारण स्थान क्या है।
≫ - कंठ ।
(8) वर्ण के प्रथम, तृतीय व पंचम वर्ण क्या कहलाते है।
≫ - अल्पप्राण ।
(10) सर्वनाम के साथ प्रयुक्त्ा होने वाली विभक्तियॉ होती है ।
≫ - संश्लिष्ट ।
(11) 'शिक्षक विद्यार्थी को हिन्दी पढ़ाते है। वाक्य में क्रिया के किस रूप का प्रयोग हुआ है।
≫ - द्विकर्मक क्रिया ।
(12) 'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है।
≫ - उत्तम पुरूष ।
(13) मानव शब्द का विशेषण बनेगा ।
≫ - मानवीय ।
(14) चिडि़या आकाश में उड़ रही है। उस वाक्य में उड़ रही क्रिया किस प्रकार की है।
≫ - अकर्मक ।
(15) पशु शब्द का विशेषण है।
≫ - पाशविक ।
(16) नेत्री शब्द का पुल्लिंग रूप है।
≫ - नेता ।
(17) उत्कर्ष का विशेषण क्या होगा ।
≫ - उत्कृष्ट ।
(18) काम का तत्सम रूप है।
≫ - कर्म ।
(19) दूध का तत्सम रूप क्या है।
≫ - दुग्ध ।
(20) प वर्ग का उच्चारण मुँह के किस भाग से होता है।
≫ - ओष्ठ ।
(21) क्रिया विशेषण किसे कहते है।
≫ - जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का ज्ञान होता है, उसे क्रिया विशेषण कहते है।
जैसे – यहॉ , वहॉ , अब , तक आदि
(22) अव्यय किसे कहते है।
≫ - जिन शब्दों में लिंग , वचन , पुरूष , कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्हें अव्यय कहते है।
(23) अव्यय के सामान्यत: कितने भेद है।
≫ - अव्यय के सामान्यत: 4 भेद है।
1. क्रिया विशेषण
2. संबंधबोधक
3. समुच्चोय बोधक
4. विस्मचयादि बोधक
(24) हिन्दी् में वचन कितने प्रकार के होते है।
≫ - हिन्दी् में वचन 2 प्रकार के होते है।
1. एक वचन
2. बहुवचन
(25) वर्ण किसे कहते है।
≫ - वह मूल ध्वनि जिसका और विभाजन नही हो सकता हो उसे वर्ण कहते है।
जैसे - म , प , र , य , क आदि
(26) वर्णमाला किसे कहते है।
≫ - वर्णों का क्रमबद्ध समूह ही वर्णमाला कहलाता है।
(27) शब्द किसे कहते है।
≫ - दो या दो से अधिक वर्णों का मेल जिनका कोई निश्चित अर्थ निकलता हो उन्हे शब्द कहते है।
(28) वाक्य किसे कहते है।
≫ - दो या दो से अधिक शब्दों का सार्थक समूह वाक्य कहलाता है।
(29) मूल स्वरों की संख्यां कितनी है।
≫ - मूल स्वरों की संख्यां 11 होती है।
(30) मूल व्यंजन की संख्यां कितनी होती है।
≫ - मूल व्यंजन की संख्यां 33 होती है।
(31) 'क्ष' ध्वनि किसके अर्न्तगत आती है।
≫ - संयुक्त वर्ण ।
(32) 'त्र' किन वर्णों के मेल से बना है।
≫ - त् + र ।
(33) 'ट' वर्ण का उच्चारण स्थान क्या है।
≫ - मूर्धा ।
(34) 'फ' का उच्चारण स्थान है।
≫ - दन्तोष्ठय ।
(35) श् , ष् , स् , ह् व्यंजन कहलाते है।
≫ - ऊष्म व्यंजन ।
(36) य् , र् , ल् , व् व्यंजन को कहते है।
≫ - अन्तस्थ व्यंजन ।
(37) क् से म् तक के व्यंजनों को कहा जाता है।
≫ - स्पर्श व्यंजन ।
(38) घोष का अर्थ है।
≫ - नाद ।
(39) जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास जिह्वा के दोनों ओर से निकल जाती है कहलाती है।
≫ - पार्श्विक ।
(40) 'आ' स्वर कहलाता है।
≫ - विवृत स्वर ।
(41) पश्च स्वर है।
≫ - इ , आ ।
(42) अग्र स्वर है।
≫ - ऐ ।
(43) 'श्र' व्यंजन किन दो व्यंजनों से मिलकर बना है।
≫ - श् + र ।
(44) 'ड' , 'ढ' का व्यंजन वर्ग है।
≫ - मूर्धन्य -उत्क्षिप्त ।
(45) ओम ध्वनि के उच्चारण में स्वर का कौन सा रूप प्रकट होता है।
≫ - प्लुत स्वर ।
(46) सघोष वर्णो का सही वर्ग है।
≫ - ड , ढ ।
(47) भ्राता का भाववाचक शब्द क्या होगा ।
≫ - भ्रातृत्व ।
(48) सीमा दौड़ती है। यहॉ दौड़ती है कैसी क्रिया है।
≫ - अर्कमक ।
(49) आशुतोष ने कहा कि मैं पढूँगा । इसमें 'कि मै पढूँगा' क्या है।
≫ - संज्ञा उपवाक्य ।
(50) सोना - चॉंदी और तेल - पानी किस प्रकार के संज्ञा शब्द है।
≫ - द्रव्यवाचक ।
(51) कृपाण का विलोम शब्द होगा ।
≫ - दानी ।
(52) अनुराग का विलोम शब्द होगा ।
≫ - विराग ।
(53) भोगी का विलोम शब्द होगा ।
≫ - योगी ।
(54) कीर्ति का विलोम शब्द होगा ।
≫ - अपकीर्ति ।
(55) स्थूल का विलोम शब्द होगा ।
≫ - सूक्ष्म ।
(56) शीर्ष का विलोम शब्द होगा ।
≫ - तल ।
(57) शोषक का विलोम शब्द होगा ।
≫ - शोषित ।
(58) मृदु का विलोम शब्द होगा ।
≫ - कटु ।
(59) कलुष का विलोम शब्द होगा ।
≫ - निष्कलुष ।
(60) निर्दय का विलोम शब्द होगा ।
≫ - सदय ।
(62) गमन का विलोम शब्द होगा ।
≫ आगमन ।
(63) सम्मुख का विलोम शब्द है।
≫ विमुख ।
(64) सुकाराथ का विलोम शब्द है।
≫ अकारथ ।
(65) अगानत का विलोम शब्द है।
≫ आगत ।
(66) उपमान का विलोम शब्द है।
≫ उपमेय ।
(67) मौन का विलोम शब्द है।
≫ मुखर ।
(68) .............. प्रयास की अपेक्षा सामूहिक प्रयास का बल अधिक होता है।
≫ एकांगी ।
(69) गांधी जी के अनुसार अत्याचार का उत्तर ................ से देना ही मनुष्यता है।
≫ सदाचार ।
(70) श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा दशरथ को दिया गया शाप भी उनके लिए ............... बन गया ।
≫ वरदान ।
(72) जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिता जा चुके थे। यह वाक्य किस प्रकार का है।
≫ मिश्रित वाक्य ।
(73) यथासंभव अपना गृहकार्य शाम तक पूरा कर लो । मे वाक्य का प्रकार है।
≫ विधिवाचक ।
(74) हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना मदनमोहन मालवीय ने की थी । में वाक्य का प्रकार है।
≫ कर्तृवाच्य ।
(75) व्यवहार में तुम बिलकुल वैसे ही हो, जैसे तुम्हारे पिताजी । में वाक्य का प्रकार है।
≫ मिश्र वाक्य ।
(76) हम अपनी संस्कृति के बारे में कितना जानते है। में वाक्य का प्रकार है।
≫ प्रश्नवाचक ।
(77) क्रिया के होने का समय तथा उसकी पूर्णता और अपूर्णता का बोध किससे होता है।
≫ काल से ।
(78) मैने गीता पढ़ी वाक्य में वर्तमान काल का कौन सा भेद है।
≫ सामान्य वर्तमान ।
(79) वाक्य में जो शब्द काम करने के अर्थ में आता है। उसे कहते है।
≫ कर्त्ता ।
(80) मै खाना खा चुका हूँ । इस वाक्य में भूतकालिक भेद इंगित कीजिए ।
≫ पूर्ण भूत ।
(82) से विभक्ति किस कारक की है।
≫ - करण ।
(83) अपादान कारक की विभक्त्िा है।
≫ - से, अलग ।
(84) वह चटाई पर बैठा है। इस वाक्य में कौन सा कारक है।
≫ - अधिकरण कारक ।
(85) मोहन घोड़े से गिर पड़ा । इस वाक्य में कौन सा कारक है।
≫ - अपादन कारक ।
(86) वृक्ष से पत्ते गिरते है। इस वाक्य में इस कारक का चिन्ह है।
≫ - अपादान ।
(87) के लिए किस कारक का चिन्ह है।
≫ - सम्प्रदान ।
(88) कारक के कितने भेद होते है।
≫ - 8 ।
(89) जलमग्न में कौन सा कारक है।
≫ - अधिकरण ।
(90) जलधारा में कारक होगा ।
≫ - संबंध ।
(92) निस्सार का सही सन्धि विच्छेद होगा ।
≫ - नि: + सार ।
(93) गिरीश का सन्धि विच्छेद होगा ।
≫ - गिरि + ईश ।
(94) (अ + नि + आय) के मेल से कौन सा शब्द बनेगा ।
≫ - अन्याय ।
(95) परिच्छेद में कौन सी संधि है।
≫ - व्यंजन ।
(96) निश्चल में कौन सी संधि है।
≫ - विसर्ग ।
(97) जगन्नाथ में कौन सी संधि है।
≫ - व्यंजन ।
(98) अत्याचार का संधि विच्छेद होगा ।
≫ - अति + आचार ।
(99) सन्तोष का संधि विच्छेद होगा ।
≫ - सम् + तोष ।
(100) सप्तर्षि का सन्धि विच्छेद होगा ।
≫ - सप्त + ऋषि ।